,

सरबजीत कौर की भारत वापसी पर Pakistan ने अचानक लगाई रोक, आखिरी वक्त पर डिपोर्टेशन टला

नई दिल्ली: Pakistan ने पंजाब की 48 वर्षीय सिख महिला सरबजीत कौर को भारत भेजने की प्रक्रिया को अंतिम समय में रोककर नया विवाद खड़ा कर दिया है। सरबजीत कौर नवंबर 2025 में सिख तीर्थ यात्रियों के जत्थे के साथ ननकाना साहिब गई थीं, लेकिन यात्रा पूरी होने के बाद भारत नहीं लौटीं और पाकिस्तान में ही लापता हो गईं।

बाद में सामने आया कि उन्होंने इस्लाम स्वीकार कर पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन से निकाह कर लिया और उनका वीजा समाप्त होने के बावजूद वे वहां रह रही थीं। लाहौर हाईकोर्ट में दायर याचिका के बाद पाकिस्तानी एजेंसियों ने उन्हें जनवरी 2026 में गिरफ्तार किया और भारत डिपोर्ट करने की तैयारी भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन वाघा बॉर्डर भेजे जाने से ठीक पहले बिना किसी आधिकारिक कारण के डिपोर्टेशन रोक दिया गया। इस अप्रत्याशित कदम से सरबजीत कौर की भारत वापसी एक बार फिर अधर में लटक गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *