RAJSTHAN NEWS : प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य – कोटड़िया

RAJSTHAN NEWS : थार नगरी, बाड़मेर भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन व राहगीरों की जलसेवा में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से शहर में अलग-अलग स्थानों पर शीतल जल प्याऊ स्थापित की जा रही है। जिस कड़ी में मंगलवार को जीरा मण्डी परिसर में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से भामाशाह श्री लाधुराम हस्तीमलजी पड़ाईयां तथा श्री हुक्मीचन्द रायमलजी सेठिया परिवार के सौजन्य से तेरहवीं व चौहदवीं शीतल जल प्याऊ का मण्डी अनाज व्यापार संघ अध्यक्ष हंसराज कोटड़िया, जीरा मण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष गौतम बोथरा एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में शुभारम्भ हुआ। संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि भीषण गर्मी में राहगीर को पीने के पानी की सख्त जरूरत रहती है। प्यासे को पानी पिलाना बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। जिस क्रम में जीरा मण्डी परिसर में भामाशाह श्री लाधुराम हस्तीमलजी पड़ाईयां तथा श्री हुक्मीचन्द रायमलजी संठिया परिवार के सौजन्य से शीतल जल प्याऊ का श्रीगणेश हुआ। जहां बाहर से आने वाले किसानों व राहगीरों को शीतल जल का लाभ मिल सकेगा। संस्थान की ओर से जन-सहयोग से अब तक 14 शीतल जल प्याऊ स्थापित की जा चुकी है।

मण्डी अनाज व्यापार संघ अध्यक्ष हंसराज कोटड़िया ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना व उसकी व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। कोटड़िया ने कहा कि प्राणीमात्र की सेवा हमारी परम्परा व संस्कृति रही है। ऐसे में हमें हमेशा सबकी सेवा व कल्याण के भाव रखने चाहिये। जीरा मण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष गौतम बोथरा ने कहा कि जीरा मण्डी में शीतल जल प्याऊ लगाने से जीरा मण्डी में दूर-दराज ग्रामीण ईलाकों से आने वाले किसानों को शीतल जल मिल सकेगा। इस गर्मी में किसानों व राहगीरों को प्यासा नही रहना पड़ेगा। बोथरा ने कहा कि जीरा मण्डी प्याऊ लगाने के लिए दोनों पुण्यशाली परिवार साधुवाद के पात्र है। कार्यक्रम में हंसराज कोटड़िया, गौतम बोथरा, बाबुलाल संखलेचा, गौतम सेठिया, प्रवीण सेठिया, संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, गौतम संखलेचा चमन, मुकेश धारीवाल, सम्पतराज छाजेड़ बींजासर, सवाई छाजेड़ भादरेश, पवन सिंघवीं, सुरेश सिंघवीं, पवन बोहरा, रवि बोहरा, दीपक संखलेचा सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण व किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *