जल-जीवन-हरियाली दिवस पर पूर्णिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम, क्वीज प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

पूर्णिया: पूर्णिया समाहरणालय के महानंदा सभागार में 6 जनवरी 2026 को जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने की।

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मनरेगा के माध्यम से “जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन एवं प्रभाव” विषय पर परिचर्चा हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। वक्ताओं ने जल संरक्षण, हरियाली संवर्धन और पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं को जिला पदाधिकारी द्वारा चेक, प्रमाण-पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने जल-जीवन-हरियाली अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया और सभी से पौधारोपण व जल संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *