सरसी में पुलिस–पब्लिक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता, खेल के जरिए बढ़ा आपसी विश्वास

पूर्णिया: पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर 6 जनवरी 2026 को सरसी थाना परिसर में पुलिस–पब्लिक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय युवाओं और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद, सहयोग और भरोसे को मजबूत करना था। मैत्रीपूर्ण माहौल में खेले गए मुकाबले ने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया और यह दिखाया कि खेल के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच दूरी को कम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *