PURNIA NEWS: अमौर में नई सड़क का शिलान्यास, मुख्य पार्षद दिलआरा बेगम ने फीता काटकर किया उद्घाटन

पूर्णिया, विमल किशोर: PURNIA NEWS अमौर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 02 में मंगलवार को मुख्य पार्षद बीवी दिलआरा बेगम ने हाफिज अंजर के घर से भीखा के घर तक जाने वाली पीसीसी सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया। मौके पर वार्ड पार्षद मुस्लिम और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्य पार्षद ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा किया जाएगा। प्रतिनिधि मो शाहनवाज ने बताया कि सड़क बन जाने से आमजन को बरसात के दिनों में आने-जाने में सहूलियत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों के गरीब परिवारों को आवास योजना के तहत घर और हर घर में शौचालय का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा।

समारोह में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि महमूद आलम, मो मुस्ताक और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जबकि मुख्य पार्षद ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और अमौर के चौमुखी विकास को प्राथमिकता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *