डाॅ मनीष मंडल के आईसीएस के गवर्नर चुने जाने पर पूर्व विधायक शंकर सिंह ने दी बधाई

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: आईजीएमएस, पटना के अधीक्षक डाॅ. मनीष मंडल के इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ सर्जन (आईसीएस) के एशिया पैसिफिक क्षेत्र का गवर्नर चुने जाने पर रूपौली और आसपास के क्षेत्रों में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस उपलब्धि पर रूपौली के पूर्व विधायक शंकर सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रतिमा सिंह एवं न्यायमंत्र के संस्थापक सह सामाजिक कार्यकर्ता पवन राठौर ने उन्हें बुके भेंट कर बधाई दी।

पूर्व विधायक शंकर सिंह ने कहा कि डाॅ. मनीष मंडल का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस प्रतिष्ठित पद के लिए चयन होना न सिर्फ सीमांचल बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि डाॅ. मनीष मंडल वर्तमान में आईजीएमएस, पटना में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और चिकित्सा प्रशासन व सेवाओं के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में अमेरिका में आयोजित इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ सर्जन के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के चुनाव में कुल 71 मतों में से 51 मत प्राप्त कर डाॅ. मनीष मंडल को गवर्नर चुना गया। इस सफलता से चिकित्सा जगत में बिहार की साख और मजबूत हुई है।

सामाजिक कार्यकर्ता पवन राठौर ने कहा कि डाॅ. मनीष मंडल, मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय बीपी मंडल के पौत्र हैं और उन्होंने अपने कार्यों से परिवार की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाया है। जिला परिषद सदस्य प्रतिमा सिंह ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि डाॅ. मनीष मंडल की यह उपलब्धि बिहारवासियों के लिए गर्व का विषय है और इससे युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon