PURNIA NEWS: पूर्णिया में पैक्स स्तर पर सदस्यता सह जागरूकता अभियान तेज, किसानों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

पूर्णिया: PURNIA NEWS विभागीय निर्देश और जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के मार्गदर्शन में पूर्णिया जिले के सभी पैक्स में सदस्यों के बीच जागरूकता बढ़ाने और उन्हें विभागीय योजनाओं से जोड़ने के लिए 2 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक रोस्टर के अनुसार सदस्यता सह जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 6 जनवरी 2026 को रामपुर तिलक, मतेली खेमचंद, बसंतपुर चिंतामणि, दरियापुर, झुन्नी इष्टमबरार, सिकंदरपुर, झुनी काला, भंवरा लागन, डहुआबारी, आसियानी और भारतसरा पैक्सों में अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत नए सदस्यों को पैक्स से जोड़ने, उनके बैंक खाते खुलवाने और धान अधिप्राप्ति के लिए अधिक से अधिक किसानों का निबंधन कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *