अमौर में पुलिस–पब्लिक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सौहार्द का दिया संदेश

पूर्णिया: पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर 6 जनवरी 2026 को अमौर थाना द्वारा पुलिस–पब्लिक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करना रहा।

मैत्रीपूर्ण माहौल में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *