पुलिस अधीक्षक ने आयोजित किया जनता दरबार, आमजन की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

पूर्णिया: 07 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया ने जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को तुरंत राहत और न्याय मिल सके। जनता दरबार का यह आयोजन आमजन और प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई को तेज़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *