पूर्णिया: आईएमए पूर्णिया में आज पदाधिकारियों के चयन के लिए चुनाव हुआ, जिसमें 800 से ज्यादा डॉक्टरों ने भाग लिया। इस चुनाव में डॉ. आलोक कुमार को अध्यक्ष, डॉ. प्रिंस पंकज को सचिव, डॉ. तारकेश्वर जी को कोषाध्यक्ष और 26-27 के लिए डॉ. आशुतोष को अध्यक्ष बनाया गया। इस परिणाम से उन मठाधीश डॉक्टरों, लाठीबाजों और फर्जी मानसिकता वाले डॉक्टरों की बड़ी हार हुई, जिनकी विचारधारा सत्ता में रहकर लोगों को डराने और डराकर चुनाव जीतने की रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में पूर्णिया मेडिकल संगठन की दुनिया में सकारात्मक बदलाव आएगा। साथ ही, फर्जी पैथोलॉजी, फर्जी डॉक्टरों और ऐसे तत्वों पर सरकार तथा अस्पताल प्रशासन के सहयोग से सख्त कार्रवाई की जाएगी। Post navigationPURNEA NEWS : पूर्णियाँ विश्वविद्यालय पहुंचे राज्यपाल, पदाधिकारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक पूर्णिया की ऐतिहासिक उड़ान: प्रधानमंत्री मोदी ने दी बिहार को ₹36,000 करोड़ की सौगात, पूर्णिया एयरपोर्ट से भरी पहली उड़ान