मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के विद्यालय प्रधान राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे

पूर्णिया: राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) के राष्ट्रीय विद्यालय नेतृत्व केंद्र (NCSL) द्वारा 17 से 19 जनवरी 2026 तक “सफल विद्यालय नेतृत्व: विकसित भारत @2047 के लिए नवाचारी मार्ग” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व मुजफ्फरपुर के प्रधान शिक्षक केशव कुमार और पूर्णिया की प्रधान शिक्षिका मधु प्रिया करेंगे।

इस सम्मेलन में देशभर के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के लगभग 300 श्रेष्ठ प्रथाओं में से 55 उत्कृष्ट उदाहरणों का चयन किया गया है, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने का अवसर मिलेगा। चयनित प्रतिभागियों के यात्रा, ठहराव और आवास का खर्च NIEPA, नई दिल्ली वहन करेगा और प्रतिभागियों को 16 जनवरी तक नई दिल्ली पहुँचने और 19 जनवरी की शाम तक वापसी करने का परामर्श दिया गया है।

टीचर्स ऑफ़ बिहार के फाउंडर शिव कुमार और तकनीकी टीम लीडर शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने चयनित प्रधानों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित विद्यालय बल्कि पूरे जिले और राज्य के लिए गर्व का विषय है। प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार और मीडिया संयोजक मृत्युंजय ठाकुर ने भी उम्मीद जताई कि इस सम्मेलन के माध्यम से विद्यालय नेतृत्व सशक्त होगा और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon