Saharsa News: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित स्व विनय भूषण के प्रथम पुण्यतिथि पर भोज व कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News कोसी क्षेत्रीय विधवा वृद्ध कल्याण आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष व राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित विनय भूषण प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को डीबी रोड स्थित कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके स्मृति बनाए रखने हेतु संस्थान व उनके परिवारजन तथा विद्यालय शिक्षकों द्वारा उनकी तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। वर्तमान अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि स्व प्रसाद विधवा वृद्ध व दिव्यांगजनों के रहनुमा थे।

जिन्होने दिव्यांग बेसहारा लोगों के लिए जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे। उन्होने बताया कि संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय विनय भूषण प्रसाद के स्मृति में विधवा, वृद्ध व दिव्यांग जनों के बीच भोज का आयोजन किया गया। साथ ही साथ ठंड के मद्देनज़र 500 दिव्यांग जनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष उनके स्मृति में भोज का आयोजन किया जाएगा। साथ ही साथ ग्रामीण इलाके मे दिव्यांग जनो के बीच गर्म कंबल वितरण कार्य चल रहा है।

इस मौके पर महासचिव मुकेश कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार शाह, विद्यालय के प्राचार्य प्राचार्य जयंती कुमारी, अशोक कुमार शाह, उमेश शर्मा, शिवराम शर्मा, शशि भूषण, संजय पंजियार, नवीन पंजियार, अभिनव कुमार, लक्ष्य कुमार, खुशी कुमारी, उपेंद्र कुमार शाह, अवधेश राम, अमित कुमार, शशि कुमार, दयानंद कुमार, चेतन शाह, पूनम कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *