PURNIA NEWS: पूर्णिया में पंचायत भवनों का निरीक्षण, डीएम ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

पूर्णिया, विमल किशोर: PURNIA NEWS पूर्णिया जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर अमौर प्रखंड के बॅकेनिया बरेली, बरबट्टा, अंधाग, मझुआ हाट और मच्छट्टा पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण किया गया। टीम में बीडीओ राजा राम पंडित, बीपीआरओ नूतन कुमारी और सहायक अभियंता संजीव कुमार शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कहा कि बॅकेनिया बरेली और बरबट्टा के भवनों में रंगरोगन कार्य जल्द पूरा कर हैंडओवर किया जाए, जबकि अंधाग में निर्माण कार्य मार्ग की कठिनाइयों के कारण रुका हुआ है। बीपीआरओ ने भवनों के कक्ष, हॉल और परिसर का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता, नक्शे के अनुरूप निर्माण और समय-सीमा की समीक्षा की।

सहायक अभियंता ने ईंट, बालू और सीमेंट की गुणवत्ता जाँची और स्पष्ट किया कि घटिया सामग्री का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने संवेदकों को कार्य की गति बढ़ाने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम अंशुल कुमार ने सभी भवनों के गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निर्माण पर जोर दिया और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *