पूर्णिया, प्रफुल्ल कुमार सिंह: बनमनखी प्रखंड अंतर्गत सरसी विद्युत पावर हाउस में मेंटेनेंस कार्य के कारण शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बनमनखी प्रक्षेप विद्युत विभाग के जेई अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान सरसी फीडर और महादेवपुर फीडर में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। नागरिकों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे इस दौरान आवश्यक तैयारी कर लें।
TAGGED:PURNIA NEWS



