Saraswati Puja 2026: नवटोलिया गदीघाट में सरस्वती पूजा के अवसर पर चार दिवसीय आयोजन

Saraswati Puja 2026

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Saraswati Puja 2026 प्रखंड के वसंतपुर पंचायत के नवटोलिया गदीघाट में इसबार सरस्वती पूजा का चार दिवसीय आयोजन होगा। इसको लेकर पूजा कमिटी के सदस्यों ने गुरूवार को बैठक कर पूजा की तैयारी को लेकर आपस में विचार-विमर्श किया।

इसका नेतृत्व कमिटी के सदस्य सह मुखिया प्रतिनिधि ओंकार पंडित ने किया। मौके पर ओंकार पंडित ने पूजा के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि इसबार चार दिवसीय सरस्वती पूजा का आयोजन होने जा रहा है। इसका 23 जनवरी के आयोजन में गांव स्थित विद्यालय में पूजा-अर्चना होगी, 24 जनवरी को विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

25 जनवरी को कोलकाता के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा एवं 26 जनवरी को हवन के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *