कड़ाके की ठंड में विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा डॉ० डी राम के सहयोग से कंबल वितरण

PURNIA NEWS

➧ विधि संवाददाता पूर्णिया:  कड़ाके की ठंड के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा डॉ० डी राम के सहयोग से कंबल वितरण किया गया।

अपराह्न 01:35 बजे 09 जनवरी 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, पूर्णियों के परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी द्वारा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुनील कुमार, डॉ० डी० राम व अन्य की उपस्थिति में जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में पूर्णिया के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० डी० राम द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *