Saharsa News: डीएम की अध्यक्षता में औद्योगिक क्षेत्र वियाडा बैजनाथपुर में उद्यमी संवाद कार्यक्रम आयोजित

सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन औद्योगिक क्षेत्र वियाडा बैजनाथपुर सहरसा में किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने उद्यमियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुये उद्योग के विस्तारीकरण हेतु सुझाव शिकायत प्राप्त किये। बैठक में उद्यमियों द्वारा औद्योगिक परिसर क्षेत्र, बैजनाथपुर में बिजली, ड्रेनेज एवं वाउंड्रीवाल की समस्या से अवगत कराया गया।

जिसपर जिलाधिकारी द्वारा उप महाप्रबंधक, वियाडा को अविलम्ब संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुये कार्य पूर्ण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि कानून व्यवस्था, सड़क, बिजली एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं में विकास हुआ है तथा अब औद्योगिक क्षेत्र में उड़ान भरने की बारी है। हमलोग इस बेहतर माहौल में उद्योग स्थापना कर अपने साथ-साथ दूसरे के लिए भी रोजगार के अवसर का सृजन कर सकते हैं।

साथ ही परिसर क्षेत्र में नवस्थापित बायोअर्थ पॉलीफेब प्राइवेट लिमिटेड कंम्पनी जो पेपर बैग का उत्पादन करती है, का भ्रमण किया गया। बैठक में अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, आरक्षी उपाधीक्षक यतायात, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, उप महाप्रबंधक वियाडा, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता विद्युत सहायक अभियंता ब्रेडा, अध्यक्ष उद्योग संघ, सहरसा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon