SAHARSA NEWS : विधायक ने शहर के बटराहा मुहल्ले में पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन ने नगर निगम वार्ड संख्या 36 बटराहा में विधायक योजना मद से निर्मित पथ जेपी चौक से एक्चुअल कोचिंग सेंटर होते हुए राम चंद्र राम के घर तक सड़क में पीसीसी ढलाई कार्य का रविवार को उद्घाटन किया।मौके पर स्थानीय लोगों नें हर्ष व्यक्त कर उनका भव्य स्वागत किया।साथ ही उन्हे पाग चादर एवं फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया।विधायक डॉ आलोक रंजन ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को बहुत राहत मिलेगी।साथ ही यातायात व्यवस्था सुधरेगी और खराब सड़क के कारण सड़क में जल जमाव की समस्या से छुटकारा मिलेगी।उन्होंने कहा एनडीए सरकार विकास के लिए कृत संकल्पित होकर तेज आर्थिक के लिए सड़को का जाल बिछाया जा रहा है।एक तरफ मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से जिलें की सड़क से जोड़ा जा रहा है।वही राज्य उच्च पथ एवं राष्ट्रीय उच्च पथ के माध्यम से प्रदेश एवं देश की राजधानी से जोड़ दिया गया है।मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष पश्चिमी आशीष गुप्ता, डब्बू मिश्रा, हेमनारायण गुप्ता, अखिलेश सिंह, चक्रधर ठाकुर, सुरेंद्र मिश्र, शेखर झा, अरुण खा, बबन झा, ललितेश्वर झा, राकेश ठाकुर, विनोदानंद झा, पंकज झा, मनोरंजन खा, राहुल वर्मा, शंभु यादव, रोबिन गुप्ता, प्रभाष झा, गुड्डू राय सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *