
बनमनखी में निजी विद्यालयों की एकजुटता को मिला मंच, प्रखंड कमिटी का हुआ गठन
पूर्णिया: बनमनखी प्रखंड के धरहरा स्थित रिया पब्लिक स्कूल संत कबीर नगर परिसर में सीमांचल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पूर्णिया प्रमंडल के तत्वावधान में निजी विद्यालयों के निदेशकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने की। बैठक का उद्देश्य निजी विद्यालयों की एकता को मजबूत करना और उनकी व्यावहारिक व शैक्षणिक समस्याओं पर सामूहिक रणनीति तैयार करना रहा।
गहन विचार-विमर्श के बाद प्रखंड प्रभारी विक्रम सिंह की देखरेख में सर्वसम्मति से प्रखंड कमिटी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में ई-संबंधन, यू-डाइस, आरटीई और ज्ञानदीप पोर्टल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई, जिस पर जिला अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को लेकर शिक्षा विभाग से निरंतर संवाद जारी है और शीघ्र समाधान की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
जिला सचिव ने आगामी जिला स्तरीय बैठक में अधिक भागीदारी की अपील की, वहीं आईटी सह मीडिया प्रभारी ने तकनीकी समस्याओं पर जानकारी साझा की। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के अनेक पदाधिकारी और निजी विद्यालयों के निदेशक उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me