पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी, थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पूर्णिया: आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान जिले के सभी थानों के अपराध आंकड़ों, लंबित एवं निष्पादित कांडों, वारंट निष्पादन की स्थिति सहित अन्य संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहते हुए समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *