पूर्णिया: सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 11 जनवरी को पूर्णिया ग्रिड से 33 केवी मधुबनी फीडर में रिकंडक्टरिंग एवं नए 33 केवी फीडर के निर्माण के कार्य के चलते 33 केवी गोवासी, 33 केवी मधुबनी फीडर, 33 केवी सर्किट हाउस और 33 केवी बिआडा फीडर सुरक्षा कारणों से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान मजरा, भवानीपुर, सहरा, लोहजर, काझा, गणेशपुर, बिठनौली पश्चिमी पंचायत, मधुबनी, जनता चौक, कृष्णापुरी, सिपाही टोला, DAV, कला भवन, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रंगभूमि, पूर्णिया कॉलेज, बिआडा मरंगा सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि इस अवधि के दौरान आवश्यकतानुसार प्रबंध कर लें।