Araria News: अररिया में पं. रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब ने मनाया विश्व हिंदी दिवस

अररिया: Araria News अररिया के फारबिसगंज स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के पीडब्ल्यूडी प्रांगण में पं. रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब द्वारा विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शायर हसमत सिद्दीकी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बीईओ प्रमोद कुमार झा उपस्थित रहे। क्लब के संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी ने विश्व हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताई।

इसके बाद पूर्व प्रधानाध्यापक हरिशंकर झा, दिलीप कुमार सिंह, प्रमोद कुमार झा और हसमत सिद्दीकी ने हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार-प्रसार और इसके महत्व पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने बताया कि विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना तथा इसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें क्लब के उपाध्यक्ष अरविन्द ठाकुर, कवि सुनील दास और सभाध्यक्ष हसमत सिद्दीकी ने कविता और गजल प्रस्तुत की।

इस अवसर पर हिंदी शिक्षिका आयशा अख्तर को फातिमा शेख स्मृति सम्मान और कल्पना कुमारी को मन्नू भंडारी स्मृति सम्मान प्रदान कर साहित्यिक पुस्तकों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य अरुण कुमार, निदेशक राशिद जुनैद, विकास चन्द भारती, मनीष राज, पलक धारी मंडल, सूर्यानंद पासवान, जयकांत मंडल सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *