PURNIA NEWS: अंचल में लगा जनता दरबार, चार मामलों का किया गया निष्पादन

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS शनिवार को अंचल कार्यालय में सीओ शिवानी सुरभि द्वारा जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर जनता दरबार लगाया, जिसमें दर्जनों समस्या पीडित लोग शामिल हुए। इनमें से चार पीडितो की समस्या का समाधान किया गया। यह बता दें कि सरकार द्वारा जमीन की समस्या के समाधान के लिए अंचल में जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया है।

जनता दरबार को लेकर सरकार का मुख्य उदेश्य है कि लोगों के बीच जमीन की समस्या को लेकर उसका समाधान करना, लोगों को न्याय प्रदान करना, जमीन के मामलों में पारदर्शी लाना, जमीन विवादों को सुलझाना आदि शामिल हैं। इसी को लेकर दर्जनों लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर यहां पहुंचे थे। इसमें झलारी गांव का एक व्यक्ति द्वारा उनकी जमीन पर सडक बनाये जाने को लेकर पहुंचे थे तथा जमीन मापी की मांग की थी, जिसे सीओ ने जमीन मापी के आदेश दिये।

ठीक इसी तरह चार मामलों का समाधान किया गया। मौके पर सीओ शिवानी सुरभि ने बताया कि लगातार जमीन विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थल निरीक्षण भी किया जा रहे कि सही रूप से जमीन विवाद का सुलझाया जा सके। इस अवसर अनेक समस्या पीडित लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *