Gorakhpur Mahotsav 2026: गोरखपुर महोत्सव 2026 का आगाज कल से, सात दिन तक सांस्कृतिक रंग में रंगेगा शहर

गोरखपुर: Gorakhpur Mahotsav 2026 गोरखपुर में कला, संस्कृति और मनोरंजन का महाकुंभ गोरखपुर महोत्सव 2026 कल से चम्पा देवी पार्क में शुरू होने जा रहा है, जो सात दिनों तक लगातार चलेगा। महोत्सव का उद्घाटन 11 जनवरी को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री द्वारा किया जाएगा, जबकि 13 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।

इस दौरान सांस्कृतिक मंच पर रवि किशन, मैथिली ठाकुर, पवन सिंह और रैपर बादशाह जैसे चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। महोत्सव स्थल पर शिल्प मेला, फूड कोर्ट, टैलेंट हंट, खेल प्रतियोगिताएं और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं, जिसमें सीसीटीवी निगरानी और विशेष पुलिस बल की तैनाती शामिल है। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि यह महोत्सव स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ-साथ क्षेत्रीय संस्कृति को नई पहचान प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *