राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में 13 मेडल जीतकर जिले का नाम हुआ रौशन, बिहार रहा अव्वल

सहरसा, अजय कुमार: स्ट्रीट डांस एकेडमी के बच्चों ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में 13 मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन कर इतिहास बनाया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में पूरे भारत के सभी राज्य लगभग 700 बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमे बिहार अव्वल रहा। स्ट्रीट डांस एकेडमी के निदेशक नवीन सिंह राजपूत ने बताया की सहरसा के बच्चों में कुल 13 पदक अपने नाम कर अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता थाईलैंड में अपना नाम दर्ज किया।

चयनित प्रतिभागी के नाम समूह लोकनृत्य स्ट्रीट डांस एकेडमी ग्रुप सोनाक्षी,आकृति, गुणी, प्रियंका, ब्रोंज मेडल, तिकड़ी लोकनृत्य में मैथिली, अदित्री, रियांशी, सिल्वर मेडल, युगल नृत्य में अक्षय,आयुष ब्रोंज मेडल, एकल नृत्य में मिशीता बंका ब्रोंज मेडल, प्रांशी मानधाना सिल्वर ब्रोंज, विशांक सिंह सिल्वर मेडल, श्रेया गुप्ता सिल्वर मेडल, राजनंदनी सिल्वर मेडल,अवनीश कुमार ब्रोंज मेडल, पुष्कर वत्स सिल्वर मेडल, आदित्य गोल्ड मेडल, पवित्रा कुमारी गोल्ड मेडल,स्ट्रीट डांस एकेडमी के निर्देशक एवं बिहार डांस स्पोर्ट्स यूनिट के ज्वाइंट सेक्रेटरी नवीन सिंह राजपूत के नेतृत्व में बच्चों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 700 में से चयनित होकर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना जगह बनाया।

नवीन का कहना है बच्चों ने पूरे साल इस प्रतियोगिता में अव्वल आने के लिए भरपूर मेहनत किया। बच्चों की इस सफलता से पूरे परिवार शहर पूरे बिहार में खुशी का माहौल है। बिहार का कोच सूरज वर्मा के मार्गदर्शन से बच्चों ने अपना जलवा बिखेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *