युवा कांग्रेस ने मनरेगा कार्यक्रम का नाम बदलने पर केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध दर्ज किया

सहरसा, अजय कुमार : राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस के बैनर तले स्थानीय संचार कार्यालय के बगल में मणि बाल विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध दर्ज किया गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुदीप कुमार सुमन के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विरोधी होने के कारण आज संप्रग सरकार द्वार दशकों पूर्व लाए गाई।

मनरेगा जैसा कार्यक्रम का नाम या रोजगार के स्वरूप को बदल कर गांधी ओर श्रमिक दानो का अपमान किया है। जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश नेता रामसागर पांडे ने कहा कि वार्ता केंद्र सरकार सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

जहां पहले 100 दिनों का रोजगार सुनिश्चित था या केंद्र सरकार को भुगतान करना था अब राज्य सरकार को 40 प्रतिषत देने का मौका देकर जनकल्याणकारी योजना को खत्म करना चाहता है। इस मौके पर कांग्रेसी नेता राम शरण यादव, युवा कांग्रेसी बाबुल सिंह, आशीष कक्कू, मोहम्मद नियाज, प्रभात, रवि कुमार, अजय, विकास, प्रवीण, भास्कर सहित दर्जनो लोग उपस्थति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *