अमौर नगर पंचायत में तीन वार्डों में पीसीसी सड़क का शिलान्यास, विकास कार्यों को मिली गति

पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बीवी दिल आरा बेगम ने सोमवार को नगर क्षेत्र के तीन वार्डों में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

वार्ड नंबर 3 में लहरिया टोला स्थित अब्दुल के घर से जमशेद के घर तक, वार्ड नंबर 5 में अबू शाह के घर से शाह आलम के घर तक तथा वार्ड नंबर 8 में कस्बा टोली में बदरुल के घर से मसोमात सजेरून के घर तक बनने वाली पीसीसी सड़कों का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद सकीना खातून, वार्ड पार्षद खुशबू आरा, अंजुमन आरा, असमेंरून समेत वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अहद, इफ्तिखार, राशिद हयात उर्फ हिटलर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। शिलान्यास के बाद क्षेत्रवासियों में विकास कार्यों को लेकर उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *