Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी की याद दिलाता है: शिक्षाविद जागेश्वर प्रसाद सिंह

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Independence Day 2025 स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी की याद दिलाता रहता है। हमें एकता, अखंडता और विकास करने की प्रेरणा देता है। खासकर शिक्षकों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण दिन होता है। उक्त बातें भिखना गांव स्थित प्लस टू विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह पर बोल रहे थे। यह बता दें कि जागेश्वर प्रसाद सिंह इस क्षेत्र के अवकाशप्राप्त शिक्षक हैं तथा सौभाग्य से उनके पुत्र सुधेंद्र कुमार सिंह इसी विद्यालय के प्रधान भी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी की याद दिलाता रहता है।

हमें एकता, अखंडता और विकास करने की प्रेरणा देता है। खासकर शिक्षकों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण दिन होता है। शिक्षक अगर चाहें तो इस स्वतंत्रता दिवस को शिक्षा के द्वारा और बेहतरीन बना सकते हैं। आज देश शिक्षा के कारण ही काफी आगे बढ चुका है। कुछ इसी कारण आज यह अमेरिका जैसे देश से आंख-से-आंख डालकर बात करने में सक्षम है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को तरासने का संकल्प लें तथा देश के लिए एक बेहतरीन नागरिक बनाएं, ताकि ये दुनिया में अपने देश का नाम रोशन कर सकेें।

Independence Day 2025

ठीक इसी तरह उन्होंने छात्र-छात्राओं को भी संदेश देते हुए कहा कि जबतक बच्चे शिष्ट नहीं होंगे, तबतक शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा एवं संस्कार कभी नहीं पा सकते हैं। इसलिए हमशा ही षिष्टाचार अपनाएं, अपने अभिभावक, शिक्षकों, बडे-बुजूर्गों के प्रति अपना व्यवहार कुशल रखें। उनके आशीर्वाद से ही आप फलफूल सकते हैं। इस अवसर पर मध्यविद्यालय के प्रधान सुधेंद्र कुमार सिंह, निवास कुमार, अशोक सिंह, आजाद सिंह, दीपक कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित सैकडो की संख्या में शिक्षक, ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *