राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: पूर्णिया में जिलाधिकारी ने 10 जागरूकता रथों को दिखायी हरी झंडी

पूर्णिया: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर सोमवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० ने 10 सड़क सुरक्षा जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए व्यापक जनजागरूकता जरूरी है।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि इन जागरूकता रथों का मुख्य उद्देश्य लोगों को मौलिक यातायात नियमों की जानकारी देना, गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित करना तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक नियमों एवं पहलुओं के अनुपालन के लिए आमजन को प्रेरित करना है।

प्रशासन का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए और जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *