श्री उग्रतारा व मंडन मिश्र धाम क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु समीक्षा बैठक

Review meeting to develop Shri Ugratara and Mandan Mishra Dham area as a tourist centre

सहरसा,अजय कुमार : श्री उग्रतारा मंदिर एवं मंडन मिश्र धाम के पर्यटकीय विकास से संबंधित जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई।जिसके अंतर्गत कार्य एजेंसी को तत्काल कार्य शुरू करने हेतु आदेश दिया गया।

कार्य स्थल पर से अतिक्रमण हटाने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।समीक्षा के क्रम में कार्य एजेंसी द्वारा बताया गया कि सभी निर्माण सामग्री शनिवार रात्रि तक पहुंच रहा है एवं अविलंब कार्य प्रारंभ होना प्रस्तावित है।विवाह भवन के सामने जो शौचालय प्रस्तावित है,के जगह बदलने हेतु अविलंब आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।पुराने यात्री शेड को पेंट/रंग रोगन करने का निर्देश दिया गया है।18 से प्रसाद भवन पाइलिंग कार्य शुरू कराने का,पुराने यात्री शेड के सामने पुराने कैफेटेरिया को हटाने का निर्देश दिया गया है।बैठक में अपर समाहर्ता निशांत सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *