Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Awareness program organized in village Diwari under 100 day Child Marriage Free India campaign
सहरसा

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम दिवारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By अंग इंडिया न्यूज़
January 17, 2026 2 Min Read
0

सहरसा,अजय कुमार : महिला एवं बाल विकास निगम, सहरसा के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन डीएचईडब्लू सहरसा द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम दिवारी, प्रखंड कहरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्राम दिवारी की महिलाओं को बाल विवाह, बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास निगम सहरसा की टीम द्वारा महिलाओं को बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है।जिसका बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। साथ ही विवाह की वैधानिक आयु, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं इससे जुड़े दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

महिलाओं को यह भी बताया गया कि किसी संकट की स्थिति में उन्हें कानूनी सहायता, परामर्श सेवा, अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहयोग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इस अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग एवं महत्व की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने, आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के लिए खड़े होने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।इस जागरूकता अभियान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, जिला मिशन समन्वयक, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, लेखा सहायक,एमटीएस, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Review meeting to develop Shri Ugratara and Mandan Mishra Dham area as a tourist centre
Previous

श्री उग्रतारा व मंडन मिश्र धाम क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु समीक्षा बैठक

Establishment of two IGNOU Learner Support Centres
Next

इग्नू के दो शिक्षार्थी सहायता केंद्र की स्थापना

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme