Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Pappu Yadav
पूर्णिया

सांसद पप्पू यादव के अथक प्रयासों से बिहार को मिलेगी नई राष्ट्रीय राजमार्गों की सौगात, नितिन गडकरी ने मंत्रालय को दिए निर्देश

By अंग इंडिया न्यूज़
January 17, 2026 2 Min Read
0

अंग इंडिया संवाददाता /

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निरंतर प्रयासों और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से किए गए आग्रह का सकारात्मक असर सामने आया है। केंद्रीय मंत्री ने पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि बिहार के कई महत्वपूर्ण सड़क मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) में परिवर्तित करने के प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और मंत्रालय के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री के पत्र के अनुसार, एनएच-131A बेलोरी से मंझेली–कदवा–बरसोई होते हुए हरिश्चंद्रपुर (पश्चिम बंगाल) एनएच तक तथा बनमनखी से चम्पानगर–श्रीनगर–जलागढ़ होते हुए अमौर तक जाने वाली सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह मार्ग सीमावर्ती इलाकों के साथ-साथ व्यापार, यातायात और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूती प्रदान करेगा। सांसद पप्पू यादव ने इसके लिए पत्र लिखा था।

इसके साथ ही एनएच-31 नवगछिया से भीमनगर (सुपौल) तक जाने वाली सड़क (नवगछिया–मोहनपुर वाया) तथा रुपौली–भवानीपुर–धमदाहा–बरहारा कोठी–दिबरा–खुर्दा–जदिया–भीमपुर होते हुए कोशी बैराज, भीमनगर (नेपाल सीमा) तक जाने वाली सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के प्रस्ताव पर भी मंत्रालय ने सकारात्मक रुख दिखाया है। यह मार्ग कोशी क्षेत्र के विकास और अंतरराज्यीय संपर्क के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि एनएच-527A की स्वीकृत योजना के तहत परसरमा (सुपौल) से सिंघेश्वर (मधेपुरा) वाया एनएच-107 होते हुए बनमनखी–पूर्णिया तक विस्तार, नौगछिया से नरपतगंज तक की स्टेट हाईवे, उच्चैठ भगवती स्थान (मधुबनी) से रानीगंज (अररिया) तक राष्ट्रीय राजमार्ग एलाइनमेंट, तथा एनएच-106 उदाकिशुनगंज से एनएच-57 प्रतापगंज तक की सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के प्रस्तावों को भी नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत विचारार्थ लिया गया है।

मंत्री नितिन गडकरी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की नीति के तहत यातायात घनत्व, माल ढुलाई, यात्री आवागमन, सामाजिक-आर्थिक विकास, पर्यटन, पीएम गतिशक्ति योजना से सामंजस्य और राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली सड़कों की उपयोगिता जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाता है। इन्हीं सभी तथ्यों को देखते हुए सांसद पप्पू यादव द्वारा प्रस्तावित मार्गों पर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ये सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि सीमांचल, कोशी और मिथिला क्षेत्र के समग्र विकास की रीढ़ बनेंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से रोजगार, व्यापार, पर्यटन और शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार को बेहतर कनेक्टिविटी और विकास की नई दिशा मिलेगी।

गौरतलब है कि विगत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 (NH-31) के हरदा बाजार में फ्लाईओवर तथा नेवालाल लाल चौक पर वाहन अंडरपास (VUP) के निर्माण का प्रस्ताव को स्वीकृति देने की जानकारी भी दी। इसके लिए भी सांसद पप्पू यादव ने पत्र लिखा था।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Establishment of two IGNOU Learner Support Centres
Previous

इग्नू के दो शिक्षार्थी सहायता केंद्र की स्थापना

bhukamp-suraksha-pakhwada-purnia-school-mock-drill-jagrukta-rath-2026
Next

भूकम्प सुरक्षा पखवाड़ा के तहत पूर्णिया में जागरूकता अभियान तेज, विद्यालयों में मॉक ड्रिल और जागरूकता रथ का संचालन

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme