एडोलसेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स के चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन

Four-day non-residential training of Adolescence Programme for Girls organized

सहरसा,अजय कुमार

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में एडोलसेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स के चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन शिक्षा भवन सभागार में किया गया। इस अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत किशोरियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक आवश्यकताओं पर बेहतर समझ बनाने के लिए सखी सहायता डेस्क के गठन की सारी प्रक्रिया को विभिन्न प्रखंड से आए नोडल शिक्षकों को बताया गया।इस डेस्क का निर्माण प्रत्येक माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा।साथ ही टी 3 कैंप का आयोजन किशोरियों को एनीमिया से मुक्त करने के लिए किया जाएगा।

इसके अंतर्गत परीक्षण,उपचार और बातचीत के लिए शिविर का आयोजन महीने में दो बार किया जाएगा और साथ ही किशोरी संवाद दिवस भी मनाया जाएगा। उपर्युक्त जानकारी संभाग प्रभारी महेश कुमार और एडीपीसी अभिषेक कुमार ने दी।इस अवसर पर मास्टर प्रशिक्षक के रूप में डॉ नंदनी कुमारी और मुकेश कुमार ने विभिन्न विद्यालय से आए नोडल शिक्षक को प्रशिक्षित किया।सहयोग में कार्यालय कर्मी राजेश खन्ना भी उपस्थित रहे।