सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था “संस्कार भारती” की सहरसा इकाई द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर श्री राम जानकी ठाकुरबारी, शंकर चौक के परिसर में दृश्य कला के कलाकार सुश्री रूपा झा एवं सुश्री स्वाती तिवारी द्वारा श्री राम जी की भव्य रंगोली बनाई गई जिसकी दर्शकों ने दिल खोलकर सराहना की। यह रंगोली संस्कार भारती,सहरसा के उपाध्यक्ष श्रीमती रीता देवी एवं मंत्री स्मृति सोनी की देखरेख में बनायी गयी।इस रंगोली कार्यक्रम का संयोजन संस्कार भारती, सहरसा के दृश्य कला संयोजक श्री अमन गौरव द्वारा किया गया। यह रंगोली बनाने का मुख्य उद्देश्य श्री राम के आदर्शों पर लोगों को चलने के लिए प्रेरित करना है। संस्कार भारती, जिन पांच परिवर्तन (पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी जीवन शैली एवं सामाजिक समरसता) के संकल्पों को लोगों तक पहुंचाना चाह रही है वह सभी इस रंगोली में बखूबी मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान, संस्कार भारती, सहरसा के सदस्यगण उपस्थित रहे। Post navigationBihar Election 2025: मतदाता जागरूकता अभियान: स्वीप कार्यक्रम के तहत सत्तरकटैया में हुआ भव्य आयोजन Chhath Puja 2025: कार्यपालक विद्युत अभियंता ने छठ घाट का निरीक्षण किया