जनार्दन प्रसाद झा ‘द्विज’ की 122वीं जयंती समारोहपूर्वक 24 जनवरी को

अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/

उद्भट विद्वान, अद्भुत वक्ता, साहित्यकार एवं पूर्णिया कॉलेज के प्रथम प्राचार्य स्मृति शेष जनार्दन प्रसाद झा ‘द्विज’ की 122वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। यह आयोजन कला भवन, पूर्णिया के साहित्य विभाग में संपन्न होगा।

स्थान: सुधांशु सभागार के दाहिने भवन में, प्रथम तल, साहित्य विभाग, कला भवन, पूर्णिया
समय: अपराह्न 2:30 बजे
दिनांक: 24 जनवरी 2026 (शनिवार)

कार्यक्रम विवरण:
दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि के उपरांत श्रद्धांजलि अर्पण किया जाएगा। इसके पश्चात स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा तथा अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।

आयोजकों ने साहित्यप्रेमियों, शिक्षाविदों एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता कर स्मृति शेष ‘द्विज’ जी के साहित्यिक अवदान को नमन करने की अपील की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon