RAKSHABANDHAN : भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक महापर्व रक्षाबंधन बडे ही हर्षोल्लास वातावरण में हुआ संपन्न

RAKSHABANDHAN,अभय कुमार सिंह : भाई-बहन के असीम प्यार का महापर्व रक्षाबंधन का त्योहार बडे ही धूमधाम एवं हर्शोल्लास वातावरण में मनाया गया । इसबार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी महत्वपूर्ण है, खासकर इसबार 297 वर्षों बाद एक अद्भुत ग्रह संयोग बन रहा है । इसी के तहत पूरे प्रखंड में इस त्योहार को बडे ही धूमधाम से मनाया गया । विवाहिता बहनें एकदिन पहले से ही अपने भाई के घर पहुंचने लगी थीं ।

ठीक शुभ मुहूर्त में सभी बहनों ने अपने-अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, उनकी आरती उतारी तथा मुंह मीठा किया । इसमें क्या बच्चे, क्या बुजूर्ग, सभी बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधी । भाई ने सदा ही उसकी रक्षा करने का वचन निभाने का वचन देने के साथ-साथ उपहार भी दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *