PURNEA NEWS ;पूर्णिया में कांग्रेस संगठन का विस्तार, रिंकू यादव बने उपाध्यक्ष

PURNEA NEWS ; कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज कांग्रेस कमेटी के संगठन का विस्तार करते हुए रिंकू यादव को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश प्रभारी शहनवाज आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निरज सिंह उर्फ छोटू सिंह ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने प्रदेश प्रभारी शहनवाज आलम का स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया।बैठक में कांग्रेस के संगठन के विस्तार और आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। साथ ही सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए गए। जिला संगठन के विस्तार के दौरान कई विशिष्ट कांग्रेस जनों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया।कार्यक्रम में जिले के समस्त प्रखंड कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस आयोजन में पूर्व मंत्री जलील मस्तान, पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी, पूर्व मंत्री अफाक आलम के प्रतिनिधि, पूर्व अध्यक्ष सह मुख्य आमंत्रित सदस्य रंजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष आश नारायण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मो० अलीम, महासचिव सह प्रवक्ता गौतम वर्मा, जयवर्धन सिंह समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon