पूर्णिया में श्रद्धा के साथ मनी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती, विधायक विजय खेमका ने किया नमन

संवाददाता अंग इंडिया/पूर्णिया/
पूर्णिया विकास बाजार स्थित कर्पूरी स्मारक पर शुक्रवार को जननायक भारत रत्न एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक विजय खेमका ने कर्पूरी स्मारक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाजवाद के सच्चे पुरोधा थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में दबे-कुचले, पिछड़े और वंचित वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। सामाजिक न्याय, समानता और समरसता उनके जीवन के मूल मंत्र थे। विधायक ने कहा कि ऐसे महापुरुष न केवल हमारे प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि पूजनीय भी हैं।

विधायक ने बताया कि कर्पूरी स्मारक का विधायक निधि से कराया गया सौंदर्यीकरण, जननायक के विचारों और उनके संघर्षों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक न्याय और सेवा का संदेश देता रहेगा।

कर्पूरी जयंती के अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल सिन्हा के नेतृत्व में स्मारक परिसर और आसपास स्वच्छ भारत अभियान के तहत व्यापक सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में कर्पूरी ठाकुर की सोच और विचारों को धरातल पर उतारते हुए बिहार की प्रगति को नई दिशा दे रही है। कर्पूरी ठाकुर का विचार “सबका सम्मान, सबका अधिकार” आज भी बिहार और देश को आगे बढ़ने की राह दिखा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय मिश्रा, सुजीत सिन्हा, संजय पटवा, मनोज सिंह, अजीत सिन्हा, राजेश चौरसिया, श्रवण मंडल, मिथलेश पोद्दार, बिनोद सिन्हा, मुकेश साह, मुन्ना ठाकुर, चंद्र किशोर भगत, मनोरंजन कुमार, अवधेश सिंह, गणेश घोष, भगवान झा, बिनोद यादव, अरुण यादव, गुड्डू यादव सहित दुग्ध विक्रेता संघ के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon