SAHARSA NEWS ,अजय कुमार : श्रम संसाधन विभाग की लापरवाही एवं मनमानी से क्षुब्ध होकर भवन निर्माण मजदूर संघ के ई-श्रम कार्ड धारियों ने गुरुवार को श्रम संसाधन विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष संतोष पासवान एवं उपाध्यक्ष राम प्रताप यादव ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमानी पूर्ण तरीके से मजदूर के साथ बर्ताव कर रही है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण मजदूर संघ संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के 44 मजदूर के परिजनों का विवाह योजना के तहत मिलने वाली राशि को लेकर परेशान किया जा रहा है। वही मृतक 14 परिवारों के परिजन राशि भुगतान को लेकर 2 वर्षों से परेशान किया जा रहा है।जबकि आर्थिक लाभ देने वाले लोगों का गलत कागजात होने के बावजूद विभाग द्वारा भुगतान कर किया गया है।जिसके सारे साक्ष्य एवं सबूत मौजूद है।उन्होंने कहा कि इन लोगों को छोटी-मोटी गलती को लेकर परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में मजदूरों ने बताया कि वे लोग काफी गरीब हैं एवं दैनिक मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में विभाग के द्वारा कोर्ट से तीन-तीन बार स्व घोषित प्रमाण पत्र बनाकर दिया गया लेकिन अब तक इन लोगों का भुगतान जानबूझकर रोक दिया गया है।मनीता देवी ने बताया कि मेरे पति का देहांत हो चुका है।लेकिन अब तक मुझे किसी प्रकार की कोई सहायता नही प्रदान किया गया है।उपाध्यक्ष विनेश कुमार विमल, मनीषा देवी,बेचनी देवी, मनीता देवी, राजवीर कुमार,शंभू ठाकुर, उषा देवी, अंजू देवी, अमेरिका देवी एवं रंजन पासवान ने बताया कि हम लोगों का ई-श्रम कार्ड बनने के बावजूद सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हम लोग विगत दो वर्षों से ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद बारंबार कार्यालय बुलाकर अब तक भुगतान नहीं किया गया है।श्रमिक नेता ने बताया कि श्रम विभाग के निरीक्षकों द्वारा सभी अभ्यर्थियो को जांच एवं स्थल निरीक्षण के नाम पर पैसे की मांग की जाती है।वही जो गरीब पैसे देने में सक्षम नही है।उसका काम बार बार अटकाया लटकाया एवं भटकाया जा रहा है।उन्होंने इस संबंध मे वरीय अधिकारियो से गरीब मजदूरों के आश्रितों को उचित जांच कर लंबित भुगतान देने की गुहार लगाई है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *