खनन माफिया पर चला जिला प्रशासन का हथौड़ा, दो ट्रक धराए, ओवरलोडिंग और बिना ढके पत्थर ढोने पर जुर्माना

purnia-illegal-mining-action-two-trucks-seized

अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/

पूर्णिया में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। रविवार को वरीय उप समाहर्ता सह जिला खानन पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित खनन टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को जब्त किया।

अभियान के दौरान पंजीकरण संख्या RJ06GD/7057 और WB93B7684 वाले ट्रकों को पकड़ा गया। जांच में एक ट्रक ओवरलोडिंग में संलिप्त पाया गया, जिस पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। वहीं दूसरे ट्रक द्वारा बिना ढके पत्थर का परिवहन किया जा रहा था, जिस पर भी जुर्माना किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।