पूर्णिया में पीएनबी कर्मचारियों ने की पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग, लाइन बाजार शाखा पर धरना

Purnea News

पूर्णिया: पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) कार्यालय के बाहर पंजाब नेशनल बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के महिला-पुरुष कर्मचारियों ने आज देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने हाथों में बैनर लेकर पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की जोरदार मांग रखी।

कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2023 में सरकार ने इस पर सहमति जताई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जबकि पोस्ट ऑफिस और आरबीआई जैसे संस्थानों में पहले से ही पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू है।

पीएनबी भट्ठा बाजार शाखा के प्रबंधक ने इसे जायज मांग बताते हुए कहा कि बढ़ते कार्यभार और अन्य सरकारी संस्थाओं से तुलना में बैंक कर्मचारियों को भी समान सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि कार्य-जीवन संतुलन बना रहे और उत्पादकता प्रभावित न हो।