Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

Uncategorizedसहरसा

सिटानाबाद में एनआईसीसी चैलेंजर ट्रॉफी के लीग मैच रोमांचक मोड़ के साथ संपन्न

By अंग इंडिया न्यूज़
January 27, 2026 1 Min Read
0

अजय कुमार, सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिटानाबाद में चल रही सात दिवसीय एनआईसीसी चैलेंजर ट्रॉफी में मंगलवार को दूसरे और तीसरे लीग मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में NICC सिटानाबाद बी टीम ने अपनी शानदार खेल रणनीति से NICC ए टीम को 61 रनों से हराते हुए सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जिसमें युवा खिलाड़ी आफताब शेख ने शतकीय पारी खेलकर “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार प्राप्त किया।

वहीं तीसरे मैच में JKA 11 फेंसहा और सोनबरसा राज के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां निर्धारित 20 ओवर में सोनबरसा राज ने 194 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में फेंसहा की टीम शुरुआती झटकों के बाद 8 विकेट खोकर मुश्किल स्थिति में थी, लेकिन आफताब आलम और जाहिद आलम की जोरदार बल्लेबाजी ने खेल का रुख पलट दिया और टीम ने केवल दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस मैच में आफताब आलम को “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार दिया गया। अंपायर और उद्घोषक की भूमिका क्रमशः नीलू भटनागर, राजन कुमार, अब्दुर्रहीम, छोटू रजक और तारिक जमील ने निभाई। मौके पर कमिटी के अध्यक्ष यासिर अराफात सहित कई सदस्य उपस्थित थे और उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

पूर्णिया में नशा नियंत्रण के लिए विशेष समीक्षा बैठक

Next

पूर्णिया में 77वां गणतंत्र दिवस: परेड, झांकियां और सम्मान समारोह से हुआ उल्लासपूर्ण आयोजन

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.