पूर्णिया: पूर्णिया जिला में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने अपने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में कार्यालय के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी, एएनएम, स्कूल की छात्राएं और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रीय गीत गाया और देशभक्ति की भावना के साथ इस अवसर को मनाया।