भवानीपुर में पुलिस की नशा-तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर में पुलिस ने नशा और अपराध के खिलाफ अहम कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। गिरफ्तार आरोपियों में एक स्मैक सप्लायर गोविंदा, जो सुदामानगर का निवासी है, शामिल है।

पुलिस ने गोविंदा को उसके घर से पकड़ा और पता चला कि वह बंगाल से स्मैक ला कर प्रखंड क्षेत्र और आसपास के इलाकों में तस्करों को सप्लाई करता था। वहीं, दूसरी गिरफ्तारी कांड संख्या 15/16 के आरोपी जग्गा की हुई, जो चोरी के सामान को कमीशन पर अलग-अलग जगहों पर बेचता था।

दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि अपराध और नशा नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।