सहरसा, अजय कुमार: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को बिहार विधानपरिषद के कोशी निर्वाचन: 2026 के संदर्भ में मतदान केंद्रों के निर्धारण बिंदु पर विचार विमर्श प्रयोजनार्थ जिलांतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया की भाग संख्या के अनुरूप मतदान केंद्रों के क्रमवार केंद्र संख्या अंकित करते हुए मतदान केंद्र संबंधित प्रस्ताव भेजा जाना है। विगत कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के अनुरूप ही सभी अंचल कार्यालय एवं सदर अनुमंडल में मतदान केंद्र बनाए जाने के प्रस्ताव की प्रति उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराते हुए जानकारी दी गई की उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग, बिहार के निर्देश पत्र अनुसार मतदान केंद्रों के निर्धारण अधिकतम 1400 निर्वाचक के मानक के अनुरूप किया जाना निर्देशित है।
तदनुसार कुल 13 मतदान केंद्रों की सूची पर गहन विचार विमर्श किया गया एवं प्रस्तावित उक्त सूची पर सर्वसम्मति से अनुमोदन उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्राधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा दिया गया है। बैठक में अपर समाहर्ता निशांत, उप निर्वाचन पदाधिकारी एलेन अरविंद डीन सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



