बुलडोजर और एनकाउंटर की सरकार खामोश क्यों: संतोष कुशवाहा

पूर्णिया: सूरज बिहारी की जिस तरह सरेआम नृशंस हत्या की गई उसकी जितनी निंदा की जाय कम होगी। 48 घण्टे से अधिक समय बीत चुका है लेकिन सूरज के नामजद हत्यारे की गिरफ्तारी नही हुई है। यह सरकार तो बुलडोजर और इनकाउंटर की सरकार है तो अब तक चुप क्यों है। आखिर अपराधियों को इतनी हिम्मत कहां से मिल रही है। पुलिस को यह भी बताना चाहिए कि इन अपराधियों को किसका संरक्षण मिल रहा है।

उक्त बातें पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने गुरुवार को सूरज बिहारी के हत्या के विरोध में निकाले गए मार्च में शामिल होने के बाद कही। यह प्रतिरोध मार्च विभिन्न संगठनों द्वारा फोर्ड कंपनी चौक से आर एन शाह चौक तक निकाला गया।
श्री कुशवाहा ने कहा कि पूर्णिया के लोग भयभीत हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पता नही किसकी नजर पूर्णिया को लग गई है।

ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने की जरूरत है। या तो इन अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए या इनकाउंटर होना चाहिए। श्री कुशवाहा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन से आग्रह होगा कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय ताकि सूरज के परिवार को न्याय मिल सके और कानून व्यवस्था पर उनका भरोसा कायम रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon