पूर्णिया: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 में देश के आर्थिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। बजट में चीन और पाकिस्तान जैसी बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए रक्षा बजट में 15% की वृद्धि की गई है, जिससे दुश्मन देश भारत के प्रति किसी भी प्रकार की हरकत करने से पहले कई बार सोचेंगे।
देशवासियों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में कैंसर, डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए स्वदेशी दवाओं को सस्ते में उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा और युवाओं के लिए भी कई पहल की गई हैं। पूरे देश में 800 नए गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएंगे, जिससे छात्राओं को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित आवास मिल सके।
बजट में किसानों, नौजवानों, महिलाओं और अन्य वर्गों के लिए कई योजनाओं और वित्तीय प्रावधानों का समावेश किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह बजट हर वर्ग के हितों का संतुलित ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट देश के समग्र विकास और सुरक्षा दोनों के लिए एक मजबूत दिशा संकेत करता है।



