पूर्णिया के विकास पर विजय खेमका ने विधानसभा में उठाए कई मुद्दे, ग्रामीण खेल, शिक्षा और सड़क सुधार पर जोर
पूर्णिया: बिहार विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया जिले के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में रखा। उन्होंने पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक सहित जिले की सभी पंचायतों में एनडीए सरकार की योजनाओं के तहत बने खेल मैदानों की नियमित देखभाल और खेल सामग्री की कमी को लेकर ग्रामीण खिलाड़ियों की परेशानियों का उल्लेख किया और ग्रामीण विकास मंत्री से शीघ्र समाधान की मांग की।
विधायक खेमका ने पूर्णिया कॉलेज में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की कमी को भी याचिका के माध्यम से उठाया, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि शिक्षकों का जल्द पदस्थापन किया जाए। इसके अतिरिक्त पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में मरंगा दुर्गा मंदिर से मरंगा बीन टोला तक जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार का भी निवेदन सदन में प्रस्तुत किया गया।
विधायक ने कहा कि 27 फरवरी तक चलने वाले बजट सत्र में वे पूर्णिया के विकास से जुड़े सभी मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे और संबंधित विभागों के मंत्रियों से मिलकर जनता को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कल विधानसभा में प्रस्तुत होने वाला बिहार बजट राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने वाला जनकल्याणकारी बजट साबित होगा।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"