बिहार विधान परिषद् के सभापति घनश्याम ठाकुर का कटिहार दौरा, भाजपा नेता टनटन ठाकुर ने किया स्वागत

Bihar Legislative Council Chairman Ghanshyam Thakur visited Katihar, where he was welcomed by BJP leader Tantan Thakur.

पूर्णिया: बिहार विधान परिषद् के दिव्यांग जन कल्याण समिति के सभापति और उत्तर बिहार भाजपा के सह संयोजक, विधान परिषद् सदस्य घनश्याम ठाकुर एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुँचे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर के सिरसा स्थित आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर घनश्याम ठाकुर ने कहा कि जिस बंगाल ने देश के सांस्कृतिक और आर्थिक निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उसे ममता सरकार ने घुसपैठियों का सेफ हाउस और भ्रष्टाचार के मामलों में नंबर 1 बना दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार बंगालवासी भाजपा को 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर देकर सरकार बनाएँगे।

वहीं बजट पर बोलते हुए घनश्याम ठाकुर ने कहा कि संसद में प्रस्तुत किया गया बजट गरीब, अन्नदाता, युवाशक्ति और नारीशक्ति को सशक्त बनाने वाला है। इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और व्यवसायिक वर्ग को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में भी सहायक साबित होगा।