कल्वर्ट निर्माण में अनियमितता का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, जांच की मांग

पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर प्रखंड के गैरुआ चौक से भवानीपुर होते हुए सिहालो जाने वाली सड़क पर गेरुआ चौक के समीप हो रहे कल्वर्ट निर्माण में ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा पुराने कल्वर्ट के बगल में नए कल्वर्ट का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।

आरोप है कि ढलाई में सीमेंट के साथ लाल बालू और मिट्टी मिली गिट्टी का इस्तेमाल किया गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आपत्ति जताई कि पहले से बने कल्वर्ट की तुलना में नया कल्वर्ट करीब दो से तीन फीट नीचे बनाया जा रहा है, जबकि यह इलाका बाढ़ प्रभावित है और इससे पुल के ऊपर से पानी बहने की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर पुराने पुल के स्तर के बराबर नया कल्वर्ट बनाने की मांग की है।

इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि मेराज आलम, मोहम्मद उस्मान, कुर्बान, इलियास, रोजित, सलीम, सद्दाम सहित कई ग्रामीणों ने विरोध जताया। वहीं विभागीय जेई रंजीत कुमार ने बताया कि संवेदक को पुराने पुल के समानांतर और उसी स्तर पर नया पुल बनाने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon